नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

नैनीताल पुलिस का दो टूक संदेश—“छात्रसंघ चुनाव है, अपराधियों का अड्डा नहीं” हार्डकोर अपराधी व अराजक तत्व रडार पर, ITI गैंग का एक सन्दिग्ध भी हिरासत में।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। छात्रसंघ चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में किसी भी अपराधी या अराजक तत्व को माहौल खराब करने की छूट नहीं दी जाएगी। कॉलेज परिसर या उसके आसपास आपराधिक इतिहास वाले व्यक्तियों की मौजूदगी मिलने पर तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी परिसंपत्तियों की होगी अनिवार्य मैपिंग और जियोफेंसिंग, दो माह में पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश।

 

 

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कॉलेज परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अवैध लीसा तस्करी का भंडाफोड़, 390 कनस्तरों से भरा कैंटर पकड़ा, करीब 9 लाख का माल बरामद।

 

 

पुलिस ने साफ किया है कि कुछ लोग छात्रसंघ चुनाव की आड़ में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। यदि कोई हार्डकोर अपराधी, आपराधिक इतिहास वाला व्यक्ति या अराजक तत्व कॉलेज परिसर अथवा आसपास घूमता पाया गया तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा के दरबार में पहुंचे सीएम धामी, देवभूमि की संस्कृति और विरासत के संरक्षण का दोहराया संकल्प।

नैनीताल पुलिस ने दो टूक कहा है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। चुनाव के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।