कैंची धाम में जाम से निपटने को नैनीताल पुलिस अलर्ट, पार्किंग से शटल सेवा तक पुख्ता इंतजाम।

कैंची धाम में जाम से निपटने को नैनीताल पुलिस अलर्ट, पार्किंग से शटल सेवा तक पुख्ता इंतजाम।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

नैनीताल। वीकेंड पर कैंची धाम और नैनीताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है। 10 और 11 अक्टूबर को सुगम यात्रा, सुरक्षित दर्शन और जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में प्रभावी ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यातायात व्यवस्था की निगरानी के लिए राजपत्रित अधिकारी ग्राउंड जीरो पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

 

 

 

एसपी क्राइम एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी कार्यालय एवं संचार रेवाधर मठपाल और एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंश सिंह सहित संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकारियों को यातायात संचालन सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रात के अंधेरे में खैर के हरे पेड़ पर चली आरी, 5 आरोपी पहुंचे जंगल में कटान करने, AI कैमरों ने बिगाड़ा खेल, दो गिरफ्तार।

 

 

 

पुलिस ने निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा कराने की व्यवस्था की है। पार्किंग स्थलों से कैंची धाम तक श्रद्धालुओं के आवागमन को आसान बनाने के लिए शटल सेवा भी संचालित की जा रही है। इसके साथ ही यातायात प्लान, पार्किंग स्थलों और शटल सेवा की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से लगातार दी जा रही है, जिससे पर्यटक और श्रद्धालु निर्धारित व्यवस्था के अनुसार अपनी यात्रा कर सकें।

 

यह भी पढ़ें 👉  हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

 

 

यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए एंट्री पॉइंट पर वाहनों में स्टीकर लगाने की व्यवस्था भी जारी है। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सतर्कता के साथ यातायात का संचालन कर रहे हैं और अधिकारी लगातार मौके पर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

 

 

नैनीताल पुलिस का कहना है कि वीकेंड के दौरान श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।