हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

हरियाणा के युवाओं को भाया उत्तराखंड, सीएम धामी से बोले- देवभूमि की खूबसूरती, कनेक्टिविटी और अपनापन बना दिल में खास जगह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून। उत्तराखंड के तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे हरियाणा के युवाओं ने शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। युवाओं ने अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की जमकर सराहना की।

 

 

हरियाणा के युवाओं ने कहा कि तीन दिनों के दौरान उन्हें उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों को करीब से देखने और सरकारी योजनाओं से स्थानीय लोगों के जीवन में आ रहे बदलावों को समझने का मौका मिला। उन्होंने पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को उल्लेखनीय बताया। रेलवे नेटवर्क के विस्तार को लेकर भी युवाओं ने सरकार के प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

 

 

 

युवाओं ने उत्तराखंड के स्वच्छ वातावरण और बेहतर वायु गुणवत्ता को खास तौर पर सराहा। उन्होंने कहा कि होम-स्टे योजना के माध्यम से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को भी उन्होंने महत्वपूर्ण पहल बताया।

 

 

पर्यटन और तीर्थाटन को लेकर युवाओं ने कहा कि राज्य में लगातार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं के चलते श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। सोलर रूफटॉप योजना को भी उन्होंने पहाड़ी राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप उपयोगी कदम बताया। युवाओं ने कहा कि उत्तराखंड का शांत वातावरण और स्थानीय लोगों का आत्मीय व्यवहार उन्हें खास तौर पर प्रभावित कर गया। उन्होंने कहा कि यहां आकर वास्तव में महसूस हुआ कि उत्तराखंड को देवभूमि क्यों कहा जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी जयंती पर ड्राई डे में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार; 145 टेट्रा पैक-पाउच शराब बरामद।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अतिथि देवो भवः’ देवभूमि की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अंतरराज्यीय युवा भ्रमण से युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता और अलग-अलग राज्यों में हो रहे विकास एवं नवाचारों को समझने का अवसर मिलता है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ सरकारी भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए भी कदम उठाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले करीब पांच वर्षों में लगभग 35 हजार युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से उत्तराखंड के अनुभवों को सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि “आप उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एंबेसडर हैं।” युवाओं को राज्य की संस्कृति, पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय उत्पादों, होम-स्टे, मिलेट्स, हस्तशिल्प और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के युवाओं के बीच संवाद से देश की विविधता को समझने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलता है। उन्होंने हरियाणा के युवाओं से अपने सकारात्मक अनुभव साझा करने और दोनों राज्यों के बीच पर्यटन, संस्कृति, नवाचार एवं बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को मजबूत करने की अपील की।