
शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। शिवलालपुर के वार्ड नंबर 18 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में पहल की गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के सहयोग से मंडी समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
वार्ड की सभासद दिव्या राणा और सभासद प्रतिनिधि दीपक राणा ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। ट्यूबवेल निर्माण से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बेहतर होने और स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
सभासद प्रतिनिधि दीपक राणा ने बताया कि वार्ड में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। इस संबंध में राज्य किसान आयोग के सदस्य संजय डोरवी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देशन में मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू के सहयोग से मंडी समिति की भूमि उपलब्ध कराने की स्वीकृति मिली।
स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल निर्माण की पहल पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, राज्य किसान आयोग के सदस्य संजय डोरवी तथा सभासद दिव्या राणा और प्रतिनिधि दीपक राणा का आभार व्यक्त किया।
क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि ट्यूबवेल निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वार्ड नंबर 18 में पेयजल व्यवस्था में सुधार होगा और लंबे समय से बनी हुई समस्या का समाधान हो सकेगा।



