वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

नैनीताल। उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण है। नैनीताल में एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक के पद पर तैनात डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने IPS बैच लगाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मिली इस उपलब्धि से नैनीताल पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने भी उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, अधिकारियों को कार्यक्षेत्र में रहने के निर्देश।

 

 

 

डॉ. जगदीश चन्द्र का सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से पर्यावरण विज्ञान में एमएससी और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से एमफिल एवं पीएचडी की उपाधि हासिल की। वर्ष 2025 में उन्होंने IGNOU से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई भी पूरी की।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

उनके करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में देहरादून स्थित ICFRE में वैज्ञानिक के रूप में हुई। वर्ष 2005 में वह राज्य पुलिस सेवा में शामिल हुए। इसके बाद देहरादून, चमोली और ऊधमसिंह नगर सहित विभिन्न जनपदों में सेवाएं दीं। वर्ष 2013 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने देहरादून, काशीपुर और हल्द्वानी में नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं।

 

 

 

कुंभ मेला, नंदा राजजात यात्रा और कोविड-19 के दौरान पुलिस व्यवस्था में भी उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2016 और 2020 में सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न तथा वर्ष 2025 में गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस पदक (मेधावी सेवा) से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

वैज्ञानिक से पुलिस अधिकारी और अब IPS तक का उनका सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।