खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी में खुला बंजारी गेट, शुरू हुआ खनन का महाकुंभ।

खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी में खुला बंजारी गेट, शुरू हुआ खनन का महाकुंभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

**रामनगर।** लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोसी नदी के बंजारी गेट पर खनन कारोबार की शुरुआत हो गई। मंगलवार को वन विभाग के अधिकारियों और खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर नए खनन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। गेट खुलते ही खनन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे और क्षेत्र में एक बार फिर खनन गतिविधियों ने रफ्तार पकड़ ली।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों को डीएम की बड़ी सौगात, गौला-नंधौर के 481 वाहनों का बदला मालिकाना हक।

 

 

बंजारी गेट पर खनन कार्य शुरू होने से कारोबारियों के साथ-साथ इससे जुड़े मजदूरों, वाहन चालकों और अन्य लोगों को भी रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से खनन कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  आबकारी विभाग की नाक के नीचे दौड़ रही कच्ची शराब की खेप, आखिर किसकी शह पर चल रहा कारोबार?

 

 

 

खनन सत्र के शुभारंभ के दौरान डीएफओ पुनीत तोमर, डीएलएम मुदित आर्या, वन क्षेत्राधिकारी शेखर तिवारी, वन दरोगा प्रमोद पंत, वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, इमरान और अजमद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 13 खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, पदकों का लक्ष्य लेकर UAE रवाना।

 

 

 

बंजारी गेट खुलने के साथ ही रामनगर के खनन कारोबारियों के लिए कारोबार का नया रास्ता खुल गया है। अब खनन गतिविधियां बढ़ने से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों और स्थानीय रोजगार को भी गति मिलने की उम्मीद है।