बाघ के हमले से दहला वन गुज्जर खत्ता, दो घंटे बाद जंगल में मिला युवक का शव।

बाघ के हमले से दहला वन गुज्जर खत्ता, दो घंटे बाद जंगल में मिला युवक का शव।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। रामनगर के फाटो वन क्षेत्र में बाघ के हमले ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। शुक्रवार दोपहर मवेशी चराने गए 22 वर्षीय युवक दिलशाद की बाघ के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि युवक अपने घर से महज 200 मीटर की दूरी पर अपनी मां और चचेरे भाई के साथ मवेशी चरा रहा था। इसी दौरान अचानक आए बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटकर जंगल के भीतर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी में खुला बंजारी गेट, शुरू हुआ खनन का महाकुंभ।

 

जानकारी के अनुसार, दिलशाद पुत्र मोहम्मद गुलाम मुस्तफा अपनी मां नूरजहां और चचेरे भाई इमरान के साथ फाटो वन गुज्जर खत्ते में मवेशी चरा रहा था। इसी बीच कॉर्बेट की एंटी पोचिंग चौकी के पास सफारी मार्ग की ओर से बाघ निकला और युवक को अपना शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की वादियों में दौड़ेगा रोमांच, 80 साइकिलिस्ट 658 KM में दिखाएंगे दम, 10 जिलों को मिलेगी पहचान।

 

 

 

घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के साथ करीब दो घंटे तक जंगल में तलाश अभियान चलाया गया। इसके बाद दिलशाद का शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक माफिया पर पुलिस का ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 64.80 लाख की नशे की खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

फाटो रेंज अधिकारी कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना उत्तरी फाटो बीट के कक्ष संख्या 43 में हुई है। डीएफओ पुनीत तोमर के अनुसार मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

 

 

इस घटना ने एक बार फिर वन क्षेत्रों में रहने वाले वन गुज्जर परिवारों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर चिंता बढ़ा दी है।