सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का नया एक्शन प्लान, अब बाइक पर पीछे बैठने वालों पर भी रहेगी नजर; स्कूल बसों की भी होगी पड़ताल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। सड़क हादसों में बढ़ती लापरवाही और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान को नई धार दे दी है। अब पुलिस की नजर सिर्फ वाहन चलाने वालों पर नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठकर सफर करने वालों की सुरक्षा पर भी रहेगी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में डबल हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की बेटी मानसी बिष्ट ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान! राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाला फेंककर दिखाएंगी दम, प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व।

 

 

 

इस अभियान के जरिए पुलिस एक बड़ा संदेश देने की कोशिश कर रही है कि सड़क पर सुरक्षा किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि वाहन पर सवार दोनों लोगों की जिम्मेदारी है। बाइक और स्कूटी पर चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है। पुलिस ISI मार्क हेलमेट इस्तेमाल करने की अपील कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की वादियों में दौड़ेगी दुनिया की साइकिलें! 658 KM की हिमालयन MTB रेस का मुक्तेश्वर से आगाज, 10 जिलों से गुजरकर मसूरी पहुंचेगी रेस।

 

 

वहीं, स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। स्कूल बसों और वैन की चेकिंग कर सीटिंग क्षमता, सीसीटीवी कैमरे और फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की जा रही है। नियमों में खामियां मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के हुनर को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा सरस मेले का मंच।

हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, भवाली और सीपीयू की टीमें जागरूकता अभियान में जुटी हैं। पुलिस ओवरस्पीडिंग, नशे में ड्राइविंग, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने और नाबालिगों को वाहन देने के खिलाफ भी लोगों को सचेत कर रही है।

 

 

अब सवाल यह है कि सड़क सुरक्षा के इन नियमों को लोग सिर्फ पुलिस के डर से अपनाएंगे या अपनी और अपने परिवार की जिंदगी बचाने के लिए भी जिम्मेदारी समझेंगे?