
बंजारी गेट में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगाने की मांग, वन निगम को सौंपा ज्ञापन।
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
रामनगर। बंजारी गेट क्षेत्र में नदी के भीतर खनन कार्य में लगे भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर अब प्रतिबंध लगाने की मांग उठने लगी है। इस संबंध में वन निगम को ज्ञापन सौंपकर 80 हॉर्स पावर से अधिक क्षमता वाले वाहनों, विशेषकर 10 टायरा वाहनों को नदी में प्रवेश से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में मांग की गई कि नदी क्षेत्र में निर्धारित क्षमता से अधिक शक्तिशाली वाहनों के संचालन पर रोक लगाई जाए, ताकि नदी क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान संभावित नुकसान को रोका जा सके।
ज्ञापन वन निगम के डीएलएम (खनन) मुदित आर्या ने प्राप्त किया। अब देखना होगा कि वन निगम इस मांग पर क्या कदम उठाता है।












