मजबूत संवाद, बेहतर समन्वय और जनसेवा का संकल्प… पत्रकारों के नाम SSP नैनीताल का संदेश!

मजबूत संवाद, बेहतर समन्वय और जनसेवा का संकल्प… पत्रकारों के नाम SSP नैनीताल का संदेश!

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। नैनीताल के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने पत्रकारों के साथ बेहतर तालमेल, आपसी विश्वास और सकारात्मक संवाद को जनहित के लिए महत्वपूर्ण बताया है। पत्रकार वार्ता के अगले दिन उन्होंने पत्रकारों को संदेश भेजकर कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति और सकारात्मक संवाद के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के लिए सख्त पहरा, श्रद्धालुओं के लिए सुगम राह मंजूनाथ के एक साल में नैनीताल पुलिस का दोहरा मोर्चा 06 से 48 घंटे में बड़े आपराधिक मामलों का खुलासा, नशा तस्करों से ₹10.93 करोड़ की बरामदगी और चुनौतीपूर्ण कैंची धाम मेले का सफल संचालन।

 

 

 

एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में पुलिस और मीडिया के बीच आपसी समन्वय, विश्वास और संवाद बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम में 3 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, नौकरी छूटी तो नशे के कारोबार में उतरा युवक, ब्लिंकिट में करता था डिलीवरी, कैनाल रोड पर SOG और पुलिस ने दबोचा।

 

 

 

उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस और मीडिया के बीच सहयोग का यह सिलसिला भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा, ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर मिलकर बेहतर कार्य किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से चमकी दीपिका की किस्मत, मेकअप स्टूडियो से बनाई अलग पहचान।

 

 

एसएसपी के इस संदेश को पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय की दिशा में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।