भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए।

ख़बर शेयर करें -

अमित नौटियाल – सवाददाता

देहरादून भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए। वहीं देश को 288 युवा सैन्य अफसर मिले। वहीं भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद ये जाबांज भारतीय सेना के अभिन्न अंग बन गए।आईएमए की पासिंग आउट परेड की सलामी दक्षिणी पश्चिमी कमान के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह ने ली। वहीं मित्र राष्ट्र अफगानिस्तान के 43 कैडेट्स और आठ अलग-अलग मित्र देशों के 89 कैडेट्स पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। आईएमए देहरादून देश विदेश की सेना को अब तक 64145 युवा अफसर दे चुका है। वहीं 89 युवा सैन्य अधिकारी आठ मित्र देशों अफगानिस्तान, भूटान, किर्गिस्तान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका, तजाकिस्तान और तंजानिया की सेना के अभिन्न अंग बने। वहीं अफगानिस्तान के 43 कैडेट्स का यह अंतिम बैच है। परेड में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के 50 और उत्तराखंड 33 के कैडेट्स पास आउट हुए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

वहीं बिहार 28, हरियाणा 25, महाराष्ट्र 22, पंजाब 21, राजस्थान 20, दिल्ली 15, हिमाचल प्रदेश 13, केरल 9, मध्य प्रदेश 8, तेलंगाना 6,  जम्मू-कश्मीर 6, नेपाल- 6, बंगाल 5, तमिलनाडू 5, कर्नाटक 4,ओडिशा 2, आंध्र प्रदेश 2,  त्रिपुरा 2, अरुणाचल प्रदेश 1, असम- 1छत्तीसगढ़ 1, झारखंड 1, मणिपुर 1, सिक्किम के 1 कैडेट्स पास आउट हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *