सलीम अहमद – संवाददाता
रामनगर विधान सभा मे काँग्रेस ने चुनाव के लिए कमर कस ली हैं जहाँ एक तरफ कांग्रेस का कुनबा मालधन सहित रामनगर में लगातार बढ़ता जा रहा हैं तो वही दूसरी ओर आज मालधन में कांग्रेस ने 36 बी०एल०ओ बनाने की प्रक्रिया को सम्पन्न किया हैं। काँगेस ब्लॉक अध्यक्ष ओम प्रकाश ने कहा कि हम अपने बूथ मजबूत करने की कोई भी कसर बाकी नही छोड़ना चाहते हैं। जनता का भरपुर समर्थन हमे मिल रहा हैं 2022 में रणजीत सिंह रावत रामनगर के विधायक बनने को जा रहे है जल्द ही रामनगर विधान सभा सहित मालधन की मूलभूत समस्याओं का निराकरण होगा। इस मौके पर मेहन्दर प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कु० मीरा, देवेंद्र चंदोला, भुवन दा, मनोज चंदोला, भजन सिंह, रमेश सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

















