रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुलरघट्टी से 455 ग्राम गांजे के साथ 24 वर्षीय युवती गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवती को 455 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर 2026 को पुलिस टीम ने गुलरघट्टी नई बस्ती स्थित एक घर में दबिश देकर तारा पुत्री राजेंद्र, उम्र 24 वर्ष, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती रामनगर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौत से पहले ब्लैकमेलिंग का आरोप, विवाहिता आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने युवती के कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामदगी के आधार पर थाना रामनगर में एफआईआर संख्या 312/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के विवाद ने लिया खूनी रूप, पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप; भाई-भाभी घायल।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम और महिला कांस्टेबल मेघा बिष्ट शामिल रहे।