पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित इको टूरिज्म, टूरिज्म स्टडीज एवं टूर एवं ट्रेवल मेनेजमेंट रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे ने किया उन्होंने पर्यटन को दिल,दिमाग तथा पेट तीनों के लिए महत्वपूर्ण कहा क्योंकि पर्यटन से मनोरंजन, ज्ञान तथा रोजगार तीनों की प्राप्ति होती है। व्यावसायिक अध्ययन केन्द्र की समन्वयक डॉ.अनीता जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। मंच संचालक डॉ.डी.एन.जोशी ने पर्यटन दिवस के इतिहास को प्रस्तुत कर समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य वक्ता संजय छिम्वाल नेचुरलिस्ट ने पर्यटन में रोजगार की अपार सम्भावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्र छात्राओं को प्रकृति संरक्षण, वन्य जीव जन्तुओं, सतत विकास, उत्तराखंड में पर्यटन की दशा दिशा एवं सम्भावानाओं को पीपीटी के माध्यम से विस्तार से समझाया।कार्यक्रम में पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार पर विशेष चर्चा हुई।अतिथि वक्ता बची सिंह बिष्ट नेचुरलिस्ट ने पर्यावरण, इको टूरिज्म एवं यात्रा एवं पर्यटन प्रबन्धन पर विस्तार से चर्चा कर मानव जीवन में पर्यटन के महत्त्व को बताया।चीफ प्रॉक्टर डॉ.जी.सी.पन्त ने उत्तराखंड के पर्यटन एवं पर्यटकों की अन्तर्सम्बन्धता, संस्कृति संरक्षण एवं तदजनित रोजगार की सम्भावानाओं पर प्रकाश डाला।मनीष कुमार ने सेल्स एण्ड मार्केटिंग के सन्दर्भ में पर्यटन उद्योगों, पर्यटन उत्पाद तथा टूरिज्म प्रमोशन के सम्बन्ध में विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए। सौरभ भट्टाचार्य, हरिशंकर देव नेचर गाइड ने इको टूरिज्म में रोजगार के अवसरों को बताया। टीटीएम प्रभारी डॉ.भावना पन्त ने विश्व पर्यटन दिवस 2021की थीम समावेशी विकास पर पीपीटी के माध्यम से व्याख्यान देकर अन्त में सभी का धन्यवाद किया। डॉ.के.के.पन्त का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में गौरव खुल्बे, दीप चन्द्र, नरेन्द्र पन्त, रविंद्र बिष्ट, करमजीत सिंह, कुसुम बिष्ट, गायत्री सहित, साकिब आदि विभिन्न विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *