उत्तरकाशी से दर्दनाक हादसा, खुदान का कार्य करते समय मलबे में दबी पांच महिला, अस्पताल ले जाते समय एक महिला की मौत…

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

पुरोला गढ़वाल। जनपद उत्तरकाशी से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय पांच महिलाएं मलबे में दब गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला। और घायल महिलाओं को आपादकालीन सेवा वाहन 108 से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी लाया गया रास्ते में एक महिला ने दम तोड़ दिया। जब कि चार अन्य महिलाएं गम्भीर रूप हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले की तैयारियां पूरी करने में जुटा प्रशासन, 15 जून को बाबा नीब करौरी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब।

 

स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए शासन से घटना में गम्भीर रूप से घायल महिलाओं को हायर सेंटर देहरादून ले जाने के लिए हेलीकाप्टर भेजे जाने के निवेदन पर घटना में गभ्भीर रूप से घायल 3 महिलाओं को हायर सेंटर भेजा गया। जब कि एक सामान्य घायल महिला को एम्बुलैंस से हायर सेंटर भेजा गया। ग्रामीणों ने पांचों महिलाओं सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह, कस्तूरी ( 33 ) पत्नी ज्ञान सिंह, सुशीला(35) पत्नी रणवीर सिंह, विपिना (26) पत्नी रामलाल, राजेंद्री (45) पत्नी बहादुर सिंह को मबले से निकाल लिया है। इनमें से गंभीर रुप से घायल सुरी (30) पत्नी विद्वान सिंह की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय व्यवस्था को आधुनिक और जनसुलभ बनाने में ‘जूडिशियम 2.0’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *