विदेश में नौकरी लगाने व बीजा बनाने के नाम पर लाखो की ठगी व धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति नानकमत्ता पुलिस की गिरफ्त में।

रौशनी पाण्डेय – सह सम्पादक 

दिनांक- 24/06/2022 को वादी मुकदमा रंजीत कौर पत्नी जसवीर सिंह निवासी रसोईयापुर था सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा एफआईआर न०- 150/2022 धारा 420/406 भादवि बनाम 1 सुखबीर सिंह बेदी पुत्र महेंद्र सिंह बेदी निवासी पुरा मंडी बेदी मोहल्ला किच्छा उधम सिंह नगर तथा 2- राकेश ओझा पुत्र सीताराम ओझा निवासी 901 टावर न.। पारसनाथ पनोरमा ग्रेटर नोएडा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा वादिनी रंजीत कौर उपरोक्त के बीजा बनाने व 02 साल का वर्कपरमिट बनाकर कनाडा भेजने के नाम पर अलग-अलग तिथियो पर कुल 28,75,000/- रुपये की धोखाधड़ी की गयी। जिसमे से अभियुक्त राकेश ओझा उपरोक्त द्वारा 16,75000/- रुपये अपना बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया बाकि 12,0000 लाख रुपया उपरोक्त दोनो अभियुक्तगण द्वारा नगद लिए गये। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधमसिंह नगर महोदय के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी खटीमा महोदय के निर्देशन में व थानाध्यक्ष थाना नानकमत्ता के नेतृत्व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रवासी बुद्धिजीवियों के सुझावों से बनेगी उत्तराखंड के विकास की नई रणनीति, सीएम धामी ने साझा की प्राथमिकताएं।

 

गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राकेश औझा उपरोक्त को चीकाघाट पुल से रसोईयापुर के पास को गिरफ्तार कर लिया। जिससे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, तीन नमूने जांच को भेजे, चार प्रतिष्ठानों को नोटिस।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- राकेश ओझा पुत्र सीताराम ओझा निवासी 901 टावर न.1 पारसनाथ पनोरमा ग्रेटर नोएडा

 

बरामदा माल
1- 01 अदद मोबाईल

आपराधिक इतिहास

यह भी पढ़ें 👉  एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में पुलिस का कड़ा पहरा, ड्रोन और बॉडी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स।

पंजीकृत अभियोगों के अतिरिक्त अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।