शहर में गुंडाराज हो जाएगा अगर, गुंडों को गिरफ्तार ना किया गया तो, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

काशीपुरः मीडिया वाला बताकर आम जनता का शोषण करने वाले गुंडा तत्वों को पुलिस जेल भेजने से कतरा रही है। ये आरोप पूर्व विधायक व भाजपा नेता हरभजन सिंह चीमा ने स्थानीय पुलिस पर लगाया है।आज पूर्व विधायक चीमा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि काशीपुर में गुंडों का गिरोह मीडिया के नाम पर सक्रिय है। उन्होंने कहा कि इस गुंडा गिरोह के दो सरगनाओं पर प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होना पुलिस की ढिलाई दिखा रही है। पूर्व विधायक चीमा ने कहा कि यदि समय रहते इन गुंडों को गिरफ्तार न किया गया तो शहर में पुनः गुंडों का राज हो जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सलड़ी पुलिस ने लौटाया खोया पर्स और वाहन की चाबी, पर्यटक ने जताया आभार।

 

 

वहीं स्थानीय बेरोजगार नौजवान भी मीडिया में घुस आये ऐसे गुंडों से प्रोत्साहित हो रहे हैं। यही नहीं पूर्व विधायक चीमा ने ने कड़ शब्दों में पुलिस को चेताया कि समय रहते इन गुंडों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो शहर की जनता धरना प्रदर्शन कर न्याय मांगने के लिए मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *