ब्रेकिंग न्यूज़ :- उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर, सुबह – सुबह कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांगेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने और महिला कॉंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की।

अमित नौटियाल –  संवादाता 

देहरादून –उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर, सुबह सुबह कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांगेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की

पिछले 45 सालो से कांग्रेस में सेवा दें रहें थे रतुड़ी

कॉंग्रेस को दूसरा बड़ा झटका…

महिला कॉंग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने भी पार्टी छोडी ….

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

.सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

 

आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं । 2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते।

यह भी पढ़ें 👉  ठाकुरद्वारा से बाइक पर नाबालिग को रामनगर लाए दो युवा, शोर मचाने पर मस्जिद के पास छोड़कर फरार।

 

चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है। इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।