उधम सिंह नगर पुलिस की दहशतगर्द लुटेरों पर बड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक 

लूटपाट की घटना कर दहशत फैलाने वाले शातिर बदमाशों को घटना के चंद घंटों में मय लूटे गए रुपयों व अवैध असलाह के जखीरे साथ उधम सिंह नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

 कपिल अनेजा पुत्र स्व0 श्री निरंजन प्रसाद निवासी वार्ड न0 05, थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर जो रूद्रपुर से अपने घर गदरपुर आते वक्त महतोष के पास कुछ लोगों ने उनको हाथ देकर रोका व रूकने पर चार लोगो ने उनकी गाड़ी का दरवाजा खोलकर तमन्चो, चाकुओ के बल पर 5500/ रूपये लूटते हुए आवेदक की कार UK 06 AH 0311 को क्षतिग्रस्त की व उनके साथ मारपीट, गालागलीच तथा जान से मारने की धमकी देने

यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के दम पर दहशत फैलाने की तैयारी! पुलिस ने पहले ही कस दिया शिकंजा।

 

पीछे चल रहे ट्रक संख्या PS 08 B 0826 के ड्राईवर को रोककर उसके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी तथा ड्राईवर के पास रखे रूपयो को लूट कर ले गये

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0 FIR NO. 126/2022 धारा 392/384/323/504/506/427 IPC बनाम अज्ञात मे पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  IMPCL निजीकरण के विरोध में उतरी करणी सेना और ब्राह्मण महासभा, कर्मचारियों के आंदोलन को दिया समर्थन।

घटना के शीघ्र अनावरण व त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया।

टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास पूछताछ सुरागरसी व पतारसी तथा तैनात मुखविर की सटीक सूचना पर चंद घंटों में ही अभियुक्तगणों को दिनांक 09.07.2022 को देर साय गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया

गिरफ्तारशूदा अभियुक्तगण-
1. जसविंदर सिंह पुत्र दलविंदर सिंह R/O सिरस खेड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. 24 वर्ष
2. सिमर जीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह R/O गुलरिया थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. उम्र 22 वर्ष
3. अरुण सैती पुत्र ओम प्रकाश R/O अजीतपुर खेड़ा थाना सिविल लाइन रामपुर उ.प्र. उम्र 20 वर्ष
4. जगजीत सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जीत सिंह R/O सिकरोड़ा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ.प्र. 20 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  कवियों की वाणी में देशभक्ति, प्रेम और परिवर्तन का संदेश: सीएम धामी।

बरामद माल का विवरण

1. वाहन अल्टो नंबर UA-06 F 5101 रंग सफेद
2. नकद 10,000/-रूपये
3. 02 अदद तमंचे 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस
4. 02 नाजायज चाकू
5. वादी के 02 पर्स व रंग काला, 01 डीएल तथा आधार कार्ड

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *