झारखंड के रांची से बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक महिला दारोगा को वाहन से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रांची में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला दरोगा को पिकअप वैन से कुचल दिया गया और दरोगा संध्या टोपनो की मौत हो गई। वहीं वाहन चालक वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। उधर पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक रांची के तुपुदाना में महिला दारोगा संध्या टोप्पो के साथ अपराधियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वे चेकिंग अभियान के दौरान चेक पोस्ट पर खड़ी थी।जब महिला दारोगा ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपी नहीं रूके और उन्होंने दरोगा को कुचलते हुए फरार हो गए। जिसके बाद वाहन की चपेट में आने से दरोगा संध्या टोप्पो बुरी तरह घायल हो गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।