20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

रुद्रपुर – अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन नंबर से उसके मोबाइल नंबर पर फोन कर 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में शिकायत दर्ज कराई गई तथा वादी फरूख को आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा अपराध की विवेचना उप निरीक्षक अशोक कांडपाल चौकी प्रभारी बगवाड़ा कोतवाली रुद्रपुर के सुपुर्द की गई। घटना के शीघ्र अनावरण व त्वरित कार्रवाई हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी महोदय रुद्रपुर के कुशल मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा

 

पुलिस टीम द्वारा प्रभारी एसओजी से संपर्क कर वादी द्वारा बताए गए फोन नंबर की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सुरागरसी व पतारसी की गई। कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त अभियान में दिनांक 17.07.2022 को फिरौती मांगने वाले व्यक्ति परब सिद्धू उर्फ प्रभजोत सिद्धू को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा राज्य संपत्ति विभाग, आधुनिकता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस।

20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

kj
tara