कविता की कहानी नामक पुस्तक का कुलपति ने विमोचन करते हुए किताब को ज्ञान का भण्डार बताया हैं।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक 

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो०एन०के जोशी ने कविता की कहानी नामक पुस्तक का विमोचन किया यह पुस्तक कुमाऊँ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ओर जिला न्यायालय उधमसिंहनगर से सेनानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र तिवारी द्वारा लिखी गई है। ये पुस्तक प्रकाश तिवारी की कई साल की कड़ी मेहनत, लगन और अनुभवों का नतीजा हैं। इस किताब में पांच कहानियां एवम प्रत्येक कहानी से संबंधित कविताएं हैं जो प्रकाश चंद्र तिवारी के अनुभवों और शोध पर आधारित हैं। कुलपति प्रो०एन०के जोशी ने कहा कि किताब ज्ञान का भण्डार हैं। उन्होंने इसे विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती का जीवंत रूप करार देते हुए कहा कि जन्म के साथ जीवन की सार्थकता अच्छी पुस्तक पर निर्भर करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को किया सम्मानित।

 

उन्होंने कहा कि  प्रकाश चंद तिवारी ने जो अपना अनुभव, शोध और व्यभारिक ज्ञान को पुस्तक के माध्यम से लिखा है। जो सुधि पाठकों के लिए फायदेमंद सावित हो सकता हैं। इसी के साथ  प्रकाश चंद तिवारी को लेखन में निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं भी दी है। कुल सचिव दिनेश चंद्रा ने कविता की कहानी नामक पुस्तक की तारीफ करते हुए कहा कि कुशल व्यक्तित्व के निर्माण में इस किताब की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि साहित्य हमारे जीवन को एक दिशा प्रदान करते हैं अतः छत्रों को विभिन्न साहित्यिक रचनाओं का अध्ययन करना चाहिए। इस अवसर पर उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ० अशोक कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ० गगनदीप समेत विधान चौधरी, प्रकाश पाठक, आदि ने प्रकाश चंद्र तिवारी को बढ़ाई एक शुभकामनाएं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बाल अधिकार आयोग के सदस्य योगेश रजवार ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से किया संवाद

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *