आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

अमित नोटियाल – संवाददाता

देहरादून, 21 अगस्त। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत पहुंचे, जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निरीक्षण कर मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को शीघ्र अति शीघ्र स्थित को सामान्य करने भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री जोशी ने जेसीबी मशीन पर बैठकर भी स्थित का मौका मुआवयना किया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आपदा क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ़ के जवानों के कार्यों की जमकर सराहना की ओर जवानों की हौसला अफजाई की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

मंत्री जोशी ने कहा कि अभी तक प्रभावित क्षेत्र से 17 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता जो आपदा में अभी 5 लोग लापता है उनकी तलाश की जा रही है एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ के जवान और प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है। प्रभावितों की हर संभव मदद की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ज़िला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, सीओ नीरज सेमवाल, प्रधान संजय कोटवाल, बीडीसी धीरज थापा, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल, तहसीलदार सोहन रांगढ़ आदि उपस्थित रहे।