मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पदाक

मशहूर डांसर सपना चौधरी की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं. लखनऊ की कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसीजेएम कोर्ट ने आदेश में साफ कहा है कि सपना चौधरी को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। इससे पहले सपना के खिलाफ 18 नवंबर 2021 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी. सपना चौधरी के खिलाफ 13 अक्टूबर 2018 को लखनऊ के आशियाना थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 8.72 ग्राम स्मैक के साथ बाजपुर के दो युवक गिरफ्तार।

 

आयोजकों का कहना था कि सपना चौधरी ने डांस शो के नाम पर लाखों रुपए जमा करवा लिए उसके बाद कार्यक्रम में नहीं आईं और शो रद्द कर दिया था। आयोजकों ने सपना पर रकम हड़पने का आरोप लगाया था बता दें कि ये पूरा मामला तीन साल पहले का है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, 13 अक्टूबर 2018 को दोपहर तीन बजे से रात 10 बजे तक स्मृति उपवन में सपना चौधरी का डांस शो समेत अन्य कार्यक्रम थे, जिसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से बेचे गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों की संख्या में टिकट लेकर लोग मौजूद थे, लेकिन सपना चौधरी रात 10 बजे तक नहीं आईं। इस पर दर्शकों ने हंगामा किया इसके बाद टिकट धारकों के पैसे भी वापस नहीं किए गए। कोर्ट ने 4 सितंबर 2021 को इस मामले में सपना चौधरी की डिस्चार्ज अर्जी खारिज कर दी थी। अब सपना समेत अन्य सभी आरोपियों पर मामला तय करने का आरोप लगाया जाना है।