शादी समारोह से लापता 12 वर्षीय बालिका की हत्या, खोजबीन के दौरान पहले घर के पीछे खून सने कपड़े और फिर तालाब में मिली लाश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

प्रयागराज: यमुनानगर इलाके में खीरी के कैथवल गांव में सोमवार रात शादी समारोह से लापता 12 वर्षीय बालिका मोनू की हत्या कर दी गई। खोजबीन के दौरान पहले घर के पीछे खून सने कपड़े और फिर तालाब में उतराती लाश मिली। मौके पर खीरी थाने की पुलिस के साथ अधिकारी पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: खड़े वाहन चिन्हित, सड़क किनारे रखा सामान जब्त।

 

 

अनुमान है कि रात में शादी से लौट रही बालिका को अकेले में दबोचने के बाद उसका कत्ल किया गया। मोनू के माता-पिता दोनों नहीं हैं। 10 वर्ष पहले मां और उसके बाद पिता का भी निधन हो चुका है। 16 वर्षीय बड़ी बहन सोनू ही किसी तरह मोनू के साथ जीवन यापन कर रही थी। पुलिस ने उससे घटना के बारे में जानकारी ली है। उसने बताया है कि मोनू रात में गांव के शादी समारोह में गई थी। वहां से रात में लौटी और कुछ देर बाद दोबारा शादी के लिए निकल गई थी। फिर कब घटना हुई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशे में ड्राइविंग पर पुलिस का सख्त एक्शन।

 

 

पुलिस का कहना है कि मोनू की हत्या में आसपास के ही एक या दो लोगों का हाथ हो सकता है। ग्रामीणों से पूछताछ में एक संदिग्ध युवक के बारे में पता चला है। उसकी तलाश में दो पुलिस टीम लगा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *