सांसद प्रतिनिधि इन्दर सिंह रावत ने किया चंद्रनगर मालधन में सस्ता गल्ला दुकान का शुभारंभ।

संवाददाता – सलीम अहमद साहिल

मालधन के चंद्रनगर में लम्बे समय से सस्ता गल्ला की दुकान को लेकर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था लगभग 450 परिवारों को राशन लेने के लिए लगभग 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था उसी को लेकर आज सांसद प्रतिनिधि इन्दर रावत ने आज सुबह चंद्रनगर में सस्ता गल्ला दुकान का रेवन काट कर सस्ता गल्ला की दुकान का उद्घाटन किया।

सांसद प्रतिनिधि इन्दर सिंह रावत ने किया चंद्रनगर मालधन में सस्ता गल्ला दुकान का शुभारंभ।

जल्द ही ग्रामीणों को सस्ता गल्ला दुकान से राशन मिलना शुरू हो जयगा। सांसद प्रतिनिधि इन्दर सिंह रावत ने बताया कि आज चंद्रनगर मालधन में सस्ता गल्ला की दुकान का शुभारंभ किया गया हैं पिछले डेढ़ साल से इनको सस्ता गल्ला के लिए परेशानीयो का सामना करना पड़ता हैं राजकुमार के नाम से सस्ता गल्ला की दुकान नामित हुई हैं और में समझता हूँ कि इसका संचालन ये बहुत अच्छी तरह से करेंगे जिससे जनता को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

सांसद प्रतिनिधि इन्दर सिंह रावत ने किया चंद्रनगर मालधन में सस्ता गल्ला दुकान का शुभारंभ।

इस मौके पर राजकुमार फौजी (सस्ता गल्ला बिक्रेता), ज्ञानचंद्र खंतवाल, बिनोद नारायण ( ग्रामप्रधान चंद्रनगर) संदीप खंतवाल, जगदीश खंतवाल, देवेंद्र खंतवाल, कमल किशोर, बलबंत फौजी, जितेश टम्टा, चंद्रप्रकाश, आनद प्रसाद खंतवाल ( सूबेदार) आदि लोग मौजूद रहे।