भारी बारिश के कारण गैस गोदाम कार्यलय के पीछे की दीवार पुस्ता ढहने से टूट गई। इस दौरान कई गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पौड़ी में बारिश के कारण के गैस गोदाम कार्यालय को क्षति पहुंची हैं। यहां बारिश के कारण गैस गोदाम कार्यलय के पीछे की दीवार पुस्ता ढहने से टूट गई। गनिमत रही कि पुस्ता ढहने के दौरान कार्यालय में कर्मचारी मौजूद नही थे। दरअसल बीते दिन से ही पौड़ी में बारिश का सिलसिला जारी है, ऐसे में गैस गोदाम के पीछे बनाया गया पुस्ता अचानक से ढह गया। जिससे गैस गोदाम के पीछ की दिवार भी टूट गयी। वहीं इस दौरान कई गैस सिलेंडर भी इसकी चपेट में आ गए गतिमन रही कि कोई हादसा इस दौरान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में खाने-पीने की व्यवस्था हाईटेक, मोबाइल वैन से होगी जांच।

 

वहीं इस घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग और एसडीएम को कार्यालय के कर्मचारियों से दूरभाष के जरिये दे दी है। उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने बताया कि पूर्व में गैस गोदाम कार्यालय का वे निरीक्षण कर चुके हैं। उस दौरान भी गैस गोदाम के प्रबंधक को बाजार में मौजूद गैस गोदाम कार्यालय को यहां से हटाने के लिये कहा गया था। लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। वहीं दोबारा से गैस गोदाम कार्यालय हटाने के लिये प्रबंधक को निर्देशित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

 

उप जिलाधिकारी ने बताया कि विभाग को कार्यलय स्थानंतरण में कोई परेशानी आती है। तो हर संभव मद्द प्रशासन द्वारा की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *