रेलवे के डीआरएम ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर किया निरीक्षण।

उधम सिंह राठौर _ प्रधान संपादक 

काशीपुर में आज इज्ज़तनगर मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक ने काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुँचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था के साथ-साथ निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे बनाई जाने वाली दीवार का भी निरीक्षण किया। रेलवे के इज्जतनगर मण्डल के डीआरएम आशुतोष पंत विशेष ट्रेन से काशीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक और स्टेशन में सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने निर्माणाधीन ओवरब्रिज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने काशीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। उन्होंने निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे बनाई जाने वाली दीवार का भी निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

इस दौरान काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) के अध्यक्ष द्वारा ओवरब्रिज के नीचे फाटक पर दीवार बनाये जाने का विरोध करने पर डीआरएम पंत ने इसके लिए समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने बताया कि ओवरब्रिज के नीचे 2.50 मीटर अन्डर रोड बनाने के लिए सर्वे कराकर समाधान निकाला जायेगा। डीआरएम ने कहा कि रेलवे का जो काम रुका हुआ है वह ठेकेदार को परमीशन के चलते रुका हुआ है। डीआरएम ने बताया कि रेलवे सफाई को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

स्टेशन साफ, स्वच्छ और सुंदर होने चाहिए। इसके लिए रेलवे लोगों को भी जागरूक कर रहा है। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक जीपी कश्मीरा, आरपीएफ इंस्पेक्टर रणदीप कुमार, सीनियर डीएन अरुण कुमार, सीनियर डीओएम डॉ. हरीश कुमार, रेलवे के डीसी अजय चौधरी, सीनियर डीएसओ नीतू, सीनियर डीएन विकास कुमार सिंह, एईएन सुबोध, सीनियर डीईई मनीष गंगवार, सीनियर डीएसटी आशीष सिंह समेत रेलवे अधिकारियों के अलावा सुरेश शर्मा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, राजीव परनामी, डॉ. एमए राहुल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में जिंदगी-मौत की जंग, देवदूत बनी पुलिस-SDRF; दो घायलों का रेस्क्यू!”