होटल/रिसॉर्ट की संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना तल्लीताल पुलिस की की बड़ी कार्यवाही, होटलों में अनियमितता पाए जाने पर 8 कमरे सीज, कर्मचारी सत्यापन ना होने पर 50 हजार के चालान।

उधम सिंह राठौर _ प्रधान संपादक

होटल/रिसॉर्ट की संयुक्त चेकिंग के दौरान थाना तल्लीताल पुलिस की की बड़ी कार्यवाही।

होटलों में अनियमितता पाए जाने पर 8 कमरे सीज, कर्मचारी सत्यापन ना होने पर 50 हजार के चालान एवं पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही।

 

 

आज दिनांक 25.09 2022 को थाना तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय नैनीताल, श्रीमान पुलिस क्षेत्राधिकारी महोदय नैनीताल, श्रीमान तहसीलदार नैनीताल, जिला पर्यटन अधिकारी नगर पालिका नैनीताल व थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रोहताश सिंह सागर के नेतृत्व में थाना तल्लीताल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा होटल रिजॉर्ट होम स्टे गेस्ट हाउस की चेकिंग हेतु अभियान चलाया गया। दौराने सघन चेकिंग अभियान के दौरान होटल/रिजॉर्ट्स/होमस्टे में अनियमितता पाए जाने पर निम्नलिखित कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित हुई वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की राज्य स्तरीय अनुमोदन समिति की बैठक

 

 

1. अतिथि होटल में अनिमियतता पाए जाने पर 04 कमरे सीज किए गए।

 

2. कम्फर्ट होटल एंड पीजी में अनिमियतता पाए जाने पर 02 कमरे सीज किए गए साथ ही इसके किचन और परिसर में गंदगी पाए जाने पर नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा 5000 रुपए का चालान किया गया इसके अतिरिक्त उक्त होटल एंड पीजी में कर्मचारियों का सत्यापन नही पाए जाने पर तल्लीताल थाना पुलिस द्वारा पुलिस अधिनियम के तहत 10000 रुपए का कोर्ट का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा- युवा लिखेंगे विकसित भारत की नई कहानी।

 

3. Arcadia होटल में अनिमियतता पाए जाने पर 02 कमरे सीज किए गए तथा कर्मचारियों के सत्यापन नही पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत 10000 रुपए का कोर्ट का चालान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

4. होटल लेक इन वुड में अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।

 

5. होटल जीवाजी में कस्टमर की id ना दिखाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार चौकी प्रभारी ज्योलिकोट के नेतृत्व में चौकी पुलिस द्वारा होटल/रिजॉर्ट की चेकिंग के दौरान अनियमितता पाए जाने पर पुलिस अधिनियम के तहत 10000-10000 रुपए के 03 चालान किए गए।

 

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*।

kj
tara