मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों पर होटल, रिसोर्ट की जांच अभियान प्रारंभ।

सुरेंद्र सैनी _ संवादाता

रामनगर। अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड में होटल रिसोर्ट की जांच करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।जिसके बाद पुलिस को प्रशासन की टीम ने अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल रिसोर्ट की जांच कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। पुलिस प्रशासन ने ढेला में 1 रिसोर्ट के प्रपत्र सील करने की कार्रवाई की गई। अन्य रिसॉर्ट्स की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

रामनगर नैनीताल में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में होने से रामनगर में लगभग 300 से अधिक होटल और रिसोर्ट हैं। उत्तराखंड ऋषिकेश के रिसोर्ट में हुई अंकिता की हत्या के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सभी होटल रिसोर्ट की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भव्य समारोह के साथ सम्पन्न हुआ पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि

 

 

जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने होटल रिसोर्ट की जांच शुरू कर दी रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि होटल और रिसोर्ट को की जांच शुरू कर दी है। ढेला के एक रिसोर्ट में अनिमितता मिलने पर रिसोर्ट के प्रपत्र सील कर जवाब मांगा है। जांच का कार्य आगे भी चलता रहेगा।