उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे,पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह आज सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद राज्यपाल रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां पर वे अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।वहीं, इसके बाद राज्यपाल बदरीनाथ धाम भी जाएंगे। जानकारी के अनुसार, वे दोपहर चार बजे बदरीनाथ धाम पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, रेफरल प्रक्रिया जांच के घेरे में

 

 

इसके बाद वे चमोली जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दशहरे के दिन पांच अक्तूबर को राज्यपाल हेमकुंड साहिब आस्था पथ का निरीक्षण करने के बाद देहरादून के लिए होंगे रवाना।

 

यह भी पढ़ें 👉  *SSP NAINITAL डॉ0 मंजूनाथ टी०सी० के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस का बड़ा सुरक्षा ऑपरेशन, बकरीद पर जिलेभर में अभेद्य सुरक्षा* *अराजकता फैलाने वालों पर रहेगी सख्त कार्यवाही, पुलिस का बढ़ाया मनोबल*

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *