वन महोत्सव में हरियाली का संदेश, वन गुज्जरों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी।

वन महोत्सव में हरियाली का संदेश, वन गुज्जरों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी।
ख़बर शेयर करें -

वन महोत्सव में हरियाली का संदेश, वन गुज्जरों को मिली कानूनी अधिकारों की जानकारी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष/जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन एवं सचिव पारुल थपलियाल के निर्देशन में गुरुवार को दीवार खत्ता गुज्जर बस्ती, भाकर रेंज, लामाचौड़ (हल्द्वानी) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के खिलाफ SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का बुलडोजर एक्शन, 07 बंद दुकानों की चोरी का पर्दाफाश, 45+ मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर 'पिद्दा' और साथी गिरफ्तार, लालकुआं, मुखानी व काठगोदाम में चोरी के मुकदमों का राजफाश, 2 लाख 28 हज़ार की नगदी, मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस टीम की एसएसपी ने थपथपाई पीठ।

 

 

 

शिविर में वन गुज्जर समुदाय को वन अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, कहा— लोकतंत्र की रक्षा का संघर्ष रहेगा अमर।

इस दौरान सचिव पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। शिविर में आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, अन्य सरकारी दस्तावेजों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

 

 

वन महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम में वन गुज्जर समुदाय के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित उत्तराखण्ड और अधिकाधिक पौधारोपण का संदेश देते हुए लोगों से पौधों की देखभाल करने का भी आह्वान किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  "नकली नोटों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार… लैपटॉप-प्रिंटर से छाप रहे थे करेंसी!"*

 

 

 

कार्यक्रम का उद्देश्य वन क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों को विधिक रूप से सशक्त बनाना, सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।


ख़बर शेयर करें -