पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से किया दुष्कर्म का प्रयास, चाची का भी कर चुका है रेप और हत्या।

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

पिता ने अपनी नौ साल की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया, जिसके बाद श्यामपुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले अपनी चाची के साथ रेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है। एसओ विनोद थपलियाल के मुताबिक मामला श्यामपुर थाना क्षेत्र के कटेबड़ का है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

 

जहां रहने वाली एक महिला ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके पति ने अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। मां ने आरोप लगाया कि पिता ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर स्कूली बच्चों की लड़ाई का वीडियो वायरल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया तत्काल संज्ञान, कालाढूंगी पुलिस ने बच्चों की पहचान कर बच्चों, परिजनों एवं स्कूल प्रबंधन की काउंसलिंग, परिजनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही।

 

थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपी गोपी पहले भी अपनी चाची के साथ रेप और फिर उसकी हत्या करने के मामले में जेल जा चुका है। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा है। आरोपी करीब 10 साल तक जेल में रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।