प्रतिबंधित कछुओं के साथ गदरपुर पुलिस ने एक वन्यजीव तस्कर को किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन –  संवादाता

दिनांक 18/10/2022 को थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा सायंकालीन गस्त के दौरान चौकी महतोष तिराहे पर मुखबिर खास की सूचना कि एक व्यक्ति पिपलिया न0 1 की तरफ से एक थैले में प्रतिबन्धित कछुए बेचने के लिए गदरपुर की तरफ ले जा रहा है के आधार पर पुलिस टीम द्वारा हाईवे से पिपलिया न0 1 की तरफ आने वाले रास्ते पर उक्त व्यक्ति को एक सफेद रंग के थैले के साथ पकड़ लिया, नाम पूता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो पकड़े व्यक्ति द्वारा अपना नाम रवि मण्डल s/o प्रफुल्ल मण्डल R/O पिपलिया न02 मकरन्दपुर थाना गदरपुर उ0सि0नगर उम्र 54 वर्ष बताया तथा खुद के पकड़े थैले में कुछ कछुए रखे होना बताते हुए बेचने के लिये ले जाना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक सेवा सफर पर की दीर्घायु की कामना।

 

 

अभियुक्त उपरोक्त के कब्जे में रखे थैले/ कट्टे के अन्दर कुल से कुल 05 कछुवे बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को वन्य जीव संरक्षण अधि0 1972 की धारा 09/51 में समय लगभग 23.30 बजे गिरफ्तार कर इसके विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR नंबर 247/2022 धारा 09/51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ से उच्च हिमालय तक अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी वन एवं वन्यजीव संरक्षण, भूमि संरक्षण और पौधशाला प्रबंधन की बारीकियां सीखेंगे प्रशिक्षु।

 

 

बरामदगी
05 अदद जिन्दा प्रबन्धित कछुए

 

 

अभियुक्त
1- रवि मण्डल s/o प्रफुल्ल मण्डल R/O पिपलिया न02 मकरन्दपुर थाना गदरपुर उ0सि0नगर उम्र 54 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट में साहित्य का महाकुंभ, तीन दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल संपन्न, प्रकृति, संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण पर देशभर के लेखकों ने साझा किए विचार।

मीडिया सेल उधमसिंहनगर पुलिस