रामनगर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, बाइक से 30.87 ग्राम स्मैक ले जा रहा युवक गिरफ्तार।

रामनगर में नशे के सौदागर पर शिकंजा, बाइक से 30.87 ग्राम स्मैक ले जा रहा युवक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

रामनगर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30.87 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल से स्मैक लेकर मालधन की ओर जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  फल-सब्जी मंडियों में खाद्य हानि रोकने पर राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न, राज्यों के बीच अनुभव साझा कर आधुनिक प्रबंधन व्यवस्था विकसित करने पर जोर।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 64 नंबर गेट से मालधन जाने वाले मार्ग पर गुर्जर झाले रास्ते के पास चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  24 नवंबर से हल्द्वानी में सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला, 250 स्टालों में दिखेगी देशभर की कला और उत्पाद।

 

 

 

चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल स्प्लेण्डर प्लस सवार सुखदेव सिंह (27) पुत्र जोगेंद्र सिंह, निवासी इटौउआ, बाजपुर, ऊधमसिंह नगर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 30.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक का परिवहन कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा के दर्शन भी आसान, सफर भी सुगम, व्यवस्था हो तो ऐसी—SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर SP-CO सहित पूरा पुलिस अमला ग्राउंड पर मुस्तैद, विकास भवन भीमताल, सेनेटोरियम व भवाली तिराहे से शटल सेवा बनी श्रद्धालुओं की आसान राह।

 

 

 

रामनगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 216/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से नशे की खेप के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई दिगम्बर दत्त, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम, भूपेन्द्र पाल और संदीप सिंह शामिल रहे।