पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा गुरु दिवस व्याख्यान माला का ऑनलाइन किया आयोजन।

गुरजोत सिंह राठौर – सवांददाता

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा गुरु दिवस व्याख्यान माला का ऑनलाइन आयोजन किया गया। कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गुरु दिवस व्याख्यान माला का शीर्षक रहा।

यह भी पढ़ें 👉  पति अंकुर छाबड़ा और गुरमीत कौर उर्फ गीता कौर पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, तीन बच्चों को वापस पाने के लिए कोतवाली पहुंची तमन्ना।

*Rational Choice Theory in Economics*

 

 

कार्यक्रम निदेशक प्राचार्य प्रो.एम.सी.पाण्डे के दिशानिर्देशन में व्याख्यान- माला का शुभारम्भ किया गया। आयोजक सचिव लेफ्टिनेंट (डॉ.)कृष्णा भारती ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत कर कार्यक्रम की विषयवस्तु को संक्षिप्त रूप से प्रस्तुत किया।मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर मनमोहन कृष्णा ने विषय पर विस्तार से व्याख्यान दिया ।व्याख्यानमाला के अन्त में डॉ.रश्मि आर्या ने समस्त अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौनी बाबा आश्रम को मिली 44 लाख की सौगात, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया धर्मशाला निर्माण का शिलान्यास

 

 

 

प्रबंधन समिति में कैरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ.अनुराग श्रीवास्तव, सहसंयोजक डॉ.दीपक खाती व तकनीकी सहयोग डॉ.प्रकाश सिंह बिष्ट के द्वारा किया।व्याख्यानमाला में विभिन्न महाविद्यालयों के अनेक प्राध्यापको, महाविद्यालय के प्राध्यापको, विद्यार्थियों, शोधार्थियों ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।