कालागढ़ में बीमार गंगा हथिनी ने तोड़ा दम।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ रेंज में स्थित हाथी कैंप में मौजूद गंगा हथिनी ने आखिर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सीटीआर प्रशासन द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक गंगा हथिनी की उम्र लगभग आठ साल थी। कार्बेट के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दुष्यन्त ने बताया कि शव विच्छेदन के उपरांत हथिनी के पेट, छोटी आंत व स्पलीन में हेमरेज पाया गया। मौके पर ही हथिनी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। म्रत्यु का कारण कोलिक बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक रावत की अध्यक्षता में बड़ी बैठक, 7 शहरों के ड्रेनेज प्लान को हरी झंडी।

 

 

इस दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ धीरज पांडे, कालागढ़ टाइगर रिजर्व की उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ शालिनी जोशी, पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजीव कुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे। हथिनी के विभिन्न अंगों के सेंपल आईवीआरआई बरेली व डबल्यू आई आई देहरादून भी भेजे गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *