ऑपेरशन_ईवनिंग_स्टॉर्म के तहत पुलिस द्वारा अराजक तत्वों, मनचलों, रेडी की आड़ में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

#ऑपेरशन_ईवनिंग_स्टॉर्म के तहत Udham Singh Nagar Police द्वारा अराजक तत्वों, मनचलों, रेडी की आड़ में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही। श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक कुमाऊं रेंज महोदय के आदेशानुसार व एसएसपी उधमसिंहनगर महोदय के निर्देशन में ऑपरेशन इवनिंग स्टॉर्म के एंटी न्यूसेंस स्क्वाड की कार्रवाई के तहत काशीपुर शहर में आज दिनांक 06/11/22 को सर्किल काशीपुर पुलिस द्वारा शहरी क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पहाड़ी जनपदों से प्राप्त अतिरिक्त पुलिस बल के साथ एंटी न्यूसेंस स्क्वायड का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

जिस के क्रम में कुल 4 टीमें बनाई गई जिसमें श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय, क्षेत्राधिकारी काशीपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई, एसएसआई काशीपुर, थानाध्यक्ष कुंडा, प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक तथा सीपीयू इंचार्ज सहित कुल 6 उपनिरीक्षक, 7 हेड कॉन्स्टेबल , एवं 45 कांस्टेबल नियुक्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  12 सूत्रीय मांगों को लेकर मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने भरी हुंकार, आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

 

 

 

उपरोक्त टीमों द्वारा सड़क किनारे दुकानों पर छापामारी करते हुए अराजक तत्वों तथा मनचलों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा फल सब्जी और फास्ट फूड की रेडी की आड़ में शराब पिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस क्रम में कुल 170 लोगों के चालान किए गए तथा उन्हें भविष्य में इसकी पुनरावृति ना करने की सख्त चेतावनी दी कार्रवाई प्रचलित है।