राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हूसेन – सवाददाता

सितारगंज। राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल क्षेत्र की विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। मौके पर वहां कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की। कुछ कंपनियों में विशाखा गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था। जिस पर उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए इकाइयों में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाने के निर्देश दिए और इसकी तत्काल सूचना से अवगत कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास

 

 

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने सिडकुल क्षेत्र में विविन कंपनी का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से कंपनी में हड़कंप मच गया। उन्होंने कंपनी में जाकर सीधे वहां कार्य कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनसे उनके कार्य आदि के बारे में जानकारी ली। अधिकतर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं दिखी। उन्हें विशाखा गाइडलाइन आदि के बारे में कुछ पता नही था।उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों व कानूनी जानकारियां दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में माता की चौकी में शामिल हुए Pushkar Singh Dhami, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

 

 

उन्होंने कहा कि सभी कंपनियां अपने वहां आवश्यक रूप से आपातकालीन नंबर, महिला हेल्पलाइन आदि नंबर चस्पा करें ।ताकि किसी भी महिला के साथ कोई उत्पीड़न, शोषण या कार्य के दौरान बुरा बर्ताव होता है तो वह आपातकालीन नंबरों पर फोन कर शिकायत कर सकती है। वही सभी कंपनी में शिकायत निवारण प्रकोष्ठ का गठन करें और समय-समय पर उसकी बैठक करें।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री धामी का स्थलीय निरीक्षण।

 

 

इसके लिए अपना रजिस्टर मेंटेन करें। इस शिकायत निवारण प्रकोष्ठ के जरिए महिलाओं की समस्या तो सुनें ही वही इन कामकाजी महिलाओं को उनके अधिकारों की भी जानकारी दें। अगर काउंसलिंग की जरूरत हो वह भी कराएं। इस दौरान कंपनी के जनरल मैनेजर मैनेजर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *