एमबी डिग्री कालेज लालबहादुर शास्त्री सभागार में जेम पोर्टल (गवर्नमट -ई मार्केट प्लस पोर्टल) का किया शुभारम्भ ।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

हल्द्वानी 15 नवम्बर 2022-सूचना- एमबी डिग्री कालेज लालबहादुर शास्त्री सभागार में प्रथम पाली में 200 व द्वितीय पाली में 300 अधिकारियों एवं कर्मचारिंयों ने जेम पार्टल कार्यशाला में प्रतिभाग किया, साथ ही सभी विभागों के लेखा से सम्बन्धित कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ ही उपकोषागार एवं कोषागार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेम पार्टल (गवर्नमंेट-ई मार्केट प्लस पोर्टल ) के बारे में विस्तृत जानकारियां दी गई। मुख्य कोषाधिकारी दिनेश राणा ने बताया कि 9 अगस्त 2016 को वाणिज्य तथा उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इस जेम पोर्टल (गवर्नमंेट-ई मार्केट प्लस पोर्टल) का शुभारम्भ किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

 

 

उन्होेंने बताया इस पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों के अधिकारी आवश्यक सामान्य इस्तेमाल की गई वस्तुओं एवं सेवाओं की ऑनलाइन खरीददारी कर सकते हैं।

 

 

मुख्य कोषाधिकारी  राणा ने कहा कि इस पोर्टल के द्वारा सभी विभागों का सभी जरूरी सामान एवं सेवाआंे की खरीददारी सरलता से हो सकेगी। जेम पोर्टल कैशलैस,पेपरलैस एवं सिस्टम के द्वारा ही संचालित होने वाला ई-मार्केटप्लस होता है, जो एक ही स्थान पर रहकर बिना मानव सम्पर्क एवं आवागमन किये खदीदारी को पूरी तरह से सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा पोर्टल के गठन का मुख्य उददेश्य सार्वजनिक खरीददारी में पारदर्शिता एवं दक्षता लाना है।  राणा ने कहा कि जेम पोर्टल के द्वारा हम वेंडर के सामग्री की जांच कर सकते हैं। पोर्टल पर खदीदार के लिए सभी जरूरतों को बहुत ही सरलता से प्राप्त करने के लिए एकल खिडकी प्रणाली बनाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

 

 

कार्यशाला में राज्य के नोडल ट्रेनर जे राजा द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कोषाधिकारी हल्द्वानी हेम काण्डपाल, कोषाधिकारी नैनीताल स्मिता जोशी के साथ ही उपकोषागारों के कर्मचारियों एवं जनपद के सभी विभागों के कर्मचारियों ने कार्यशाला मंे प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *