जिलाधिकारी के निर्देशन में उपजिलाधिकारी ने कार्यालयों में चलाया छापेमारी अभियान।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

जिलाधिकारी  धीराज सिंह गर्ब्याल को काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी व कर्मचारी कार्यालयों से अनुपस्थित चल रहे हैं जिसके क्रम में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने 12 सरकारी विभागों में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया जिसमें 26 अधिकारी/कर्मचारी नदारद मिले।

यह भी पढ़ें 👉  गिरिजा देवी मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

उपजिलाधिकारी की छापेमारी अभियान से सरकारी विभागों में हड़कंप मचा रहा । सिंह ने आरटीओ, तहसील, रजिस्ट्रार ऑफिस, जिला उद्योग केंद्र सहित 12 कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान कर्मचारी उपस्थिति रजिस्टर चेक किए गए। जिसमें 26 कर्मचारी ड्यूटी से गायब पाए गए, एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन रोकने के लिए जिला अधिकारी को लिखा है वही सभी विभागों के अधिकारियों को समय से कार्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मुख्यमंत्री धामी की “प्रगति पथ यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

 

 

उपजिलाधिकारी ने बताया कि आरटीओ ऑफिस में 8 कर्मचारी,, जिला प्रोबेशन कार्यालय में चार, राजकीय पशु चिकित्सालय में 3 कर्मचारी नदारद मिले। जिला उद्योग केंद्र में भी 8 कर्मचारी नदारद मिले। जिनके खिलाफ कार्रवाई को उप जिलाधिकारी ने संस्तुति कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *