कब्रिस्तान मार्ग के जीर्णोद्धार की माँग रखी।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

भीमताल मुस्लिम समुदाय से जुड़ी माँग तल्लीताल से कब्रिस्तान मार्ग पर पिछले 3 सालों से सार्वजनिक रास्ता जर्जर हालात में पड़ा हुआ है, जिसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं, जबकि ये मार्ग कब्रिस्तान होते हुए भीमताल ब्लाक के ग्रामीण अंचलों को भी जोड़ता है, बार-बार लोगों की माँग के उपरांत नगर के समाजसेवी पूरन चंद्र बृजवासी ने लोगों की परेशानी से अल्प संख्यक विभाग को अवगत कराया, जिस पर पूर्व में अल्प संख्यक विभाग देहरादून निदेशक सुरेश चंद्र जोशी एवं उपनिदेशक रईस अहमद ने मामले को संज्ञान लिया और नैनीताल अल्प संख्यक विभाग को मांग पर कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन क्रैकडाउन से अपराधियों पर शिकंजा, 5 हजार से अधिक का सत्यापन।

 

 

 

किन्तु जिला अल्प संख्यक विभाग ने जिस कार्यदायी संस्था को रास्ते का आंकलन तैयार करने को कहां वो पेंडिंग ही रह गया, जिसको लेकर आज पुनः समाजसेवी द्वारा ए.डी.ओ. दीपांकर गिल्डियाल से मिलकर मार्ग ठीक कराने के लिए कहां गया जिस पर ए.डी.ओ. द्वारा शीघ्र ही निर्माण कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है मांग करने वालों में फरहा खान, निशांत खान, दानिश आदि रहेl

यह भी पढ़ें 👉  होली-रमजान पर अलर्ट, हुड़दंग व जबरन रंग पर कड़ी नजर; ड्यूटी में अनावश्यक मोबाइल पर लगाम — “काम नहीं तो दाम नहीं” सराहनीय कार्य व खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 39 पुलिसकर्मी और मेधावी बच्चे सम्मानित।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *