Happy Guru nanak jayanti 2021: गुरुनानक जयंती के पावन पर्व की लख, लख बधाइयां। 

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – सम्पादक 

गुरू नानक देव सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरू थे। उनकी जयंती को सिख धर्म में प्रकाश पर्व या गुरू परब के नाम से मनाया जाता है। ये सिख धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांक के अनुसार प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरुनानक जी की जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष गुरुनानक जयंती 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को मनाई जा रही है। इस दिन को प्रकाश पर्व और गुरु पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सुबह प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं और गुरू द्वारों में सबद कीर्तन का आयोजन होता है। लोग अपने घरों और गुरूद्वारों को रोशनी से सजाते हैं और शहर भर में लंगरों लगाए जाते हैं। आज भी लोग इनकी बताई गई सीख पर चलते हैं। सिख धर्म को मानने वालों के लिए गुरुनानक जयंती का दिन बेहद खास होता है। इस दिन गुरुद्वारे में कीर्तन लंगर का आयोजन किया जाता है। प्रातः प्रभात फेरी निकाली जाती है। लोग हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक जी का जन्मदिवस मनाते हैं और एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। आप भी इन शुभकामनां संदेशों के जरिए अपनें प्रियजनों को गुरुनानक जयंती की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। हमारी ओर से सभी को गुरुनानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर आदर्श रामलीला समिति भवानीगंज में 15 दिवसीय 51 वी श्री रामलीला का गणेश पूजा उपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत हुआ शुभारंभ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *