25 हजार रुपए के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपदों को थाना स्तर पर ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को इनामी बदमाशों की धडपकड हेतु टीमें बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा अपनी टीम के साथ थाना किच्छा के ईनामी अपराधी सिमरनदीप सिंह को दिनांक 19/12/2022 की सांयकाल नैवडाडी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

 

 

उक्त सिमरनदीप सिह थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीसीटर अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है। सिमरनदीप सिंह उपरोक्त थाना किच्छा के FIR NO 86/22 धारा 3 / 10 उत्तरप्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधि0 में दिनांक 26/02/2022 से वांछित चल रहा था जिसके विरुद्ध मान० न्यायालय से NBW एवं 82 CrPC के वारण्ट जारी कर तामील किये जा चुके थे। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ईनाम घोषित किया गया था अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए अभियुक्त नैवडाडी तिराहे से अन्दर गलियों तरफ भागा जिससे पुलिस टीम द्वारा अन्दर जाकर पीछा करते हुए पकड़ा गया। पुलिस टीम की इस कार्यवाही पर उच्चाधिकारीगण द्वारा प्रसंसा की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस-दीपावली पर SSP मंजूनाथ टीसी का सख्त एक्शन, जुआरी-नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा; लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को भी चेतावनी।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्तः-*
सिमरनदीप सिंह पुत्र स्व0 अजमेर सिंह निवासी ग्राम अजनियाँ फार्म थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर ।

*अपराधिक इतिहास -*

1. FIR NO-23/16 धारा 323/504/506 भादवि चालानी थाना किच्छा

2. FIR NO-118/16 धारा 147/148/323/504/506 भादवि चालानी थाना किच्छा

3. FIR NO- 312/16 धारा 352/307/506 भादवि चालानी थाना किच्छा 4. FIR NO-52/17 धारा 25 आर्म्स अधि0 चालानी थाना रुपर

5. FIR NO-119/18 धारा 504/506 भादवि चालानी थाना किच्छा 6. FIR NO-205/18 धारा 2/3 गैगस्टर अधि0 चालानी थाना किच्छा

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

7. FIR NO-410/18 धारा 147/323/504/506 भादवि चालानी किच्छा

 

 

8. FIR NO-155/19 धारा 323/307/427/504 भादवि चालानी थाना किच्छा 9. FIR NO-193/2019 धारा 3/25 आर्म्स अधि0 चालानी थाना किच्छा 10. FIR NO- 231/20 धारा 323/504/506 भादवि चालानी थाना किच्छा

11. FIR NO-250/20 धारा 147/148/149/307 भादवि चालानी थाना किच्छा

12.FIR NO-258/20 धारा 25 आर्म्स अधि0 चालानी थाना किच्छा 13.FIR NO 17/20 धारा 308/324/504 भादवि चालानी थाना किच्छा

 

 

14.FIR NO-38/2019 धारा-323/506/325 भादवि चालानी थाना पंतनगर 15. FIR NO -86/2022 धारा 3/10 उ0प्र0 गुण्डा अधि0 चालानी थाना किच्छा

*मीडिया सेल जनपद उधम सिंह नगर*