20,000 इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर के वांछित/ ईनामी अपराधियो की तलाश / गिरफ्तारी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय जनपद उधम सिंह नगर महोदय द्वारा व श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष केलाखेड़ा के नेतृत्व में आज दिनांक 21.12.2022 को थाना केलाखेडा पुलिस टीम द्वारा थाना केलाखेडा से वांछित / ईनामी 20000/- रु० का अभियुक्त अली जान पुत्र मोहम्मद जान उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम भव्वानगला केलाखेड़ा उ0सि0 नगर सम्बन्धित मुकदमा FIR NO- 122/ 2022 धारा 147/148/307/323/324/504/ 506 भादवि0 की काफी समय से थाना पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

 

 

 

दिनांक 21.12.2022 को उपरोक्त वांछित के बारे में मुखविर खास को सूचना पर थाना केलाखेडा की पुलिस टीम द्वारा वाछित / ईनामी अभियुक्त को गडरी नदी पुल बेरिया दौलत केलाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया वाछित / ईनामी अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना केलाखेड़ा में दाखिल किया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नकल माफियाओं पर कड़ी नजर, परीक्षा केंद्रों पर रहेगी सख्त निगरानी।

 

 

मीडिया सेल
जनपद उधम सिंह नगर

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *