रामनगर: प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति का तहसीलदार से निवेदन, रामलीला मंचन का कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने की अपील।

रामनगर: प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति का तहसीलदार से निवेदन, रामलीला मंचन का कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने की अपील।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

प्रगतिशील सांस्कृतिक समिति पैंठपडाव रामनगर के आजीवन सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने रिसीवर(तहसीलदार )से रामलीला मंचन का कार्यक्रम अतिशीघ्र घोषित करने का निवेदन किया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  बाजपुर तहसील में प्रमाण पत्रों के फर्जीवाड़े पर उठे सवाल, एक पटवारी के निलंबन से आगे जांच की मांग क्या अन्य आईडी से भी जारी हुए प्रमाण पत्र? तहसील स्तर पर जिम्मेदारी तय करने की उठी मांग।

 

 

प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति पैंठपडाव रामनगर का प्रतिनिधिमंडल रिसीवर तहसीलदार कुलदीप पाण्डे से उनके कार्यालय में मिला। प्रतिनिधि मण्डल के सदस्यों ने रिसीवर/तहसीलदार को बताया कि समिति के कुछ सदस्यों के विवाद के कारण विगत 50 सालों से समिति अपने मंच पर रामलीला का मंचन का कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के नामांकन में पुलिस का सख्त पहरा, SSP खुद मैदान में उतरे; हुड़दंग और अव्यवस्था पर रहेगी पैनी नजर।

 

 

समिति के सदस्यों में आपसी विवाद के कारण रामलीला के मंचन पर संशय बना है जिसके कारण लोग आहत हैं तथा आक्रोशित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने जनभावना को ध्यान रखते हुये रामलीला मंचन का कार्यक्रम शीघ्र घोषित करने का निवेदन किया।

 

 

 

 

रिसीवर/तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि समिति के सदस्यों के सहयोग से हर साल की तरह रामलीला का मंचन हो उनके द्वारा हरसंभव कोशिश की जायेगी। प्रतिनिधि मंडल में प्रभात ध्यानी, देवेंद्र भट्ट, डीसी हरबोला, कैलाश जोशी, इंद्र सिंह मनराल, नीरज जोशी, भवानी शंकर,अमित लोहनी, रमेश जुयाल, पुष्कर दुर्गापाल, ओमप्रकाश, भगत, सुमित लोहनी आदि थे।