होटल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

सेक्टर-30 स्थित एक होटल में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती को आरोपी दिल्ली से शादी का झांसा देकर नोएडा लेकर आया था। यहां पर उसने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि राहुल नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसको नोएडा के सेक्टर 30 स्थित एक होटल में बुलाया था। 

आरोप है कि युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। युवती ने दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को मामले के बारे में बताया। फिर दिल्ली पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। दिल्ली पुलिस ने घटना स्थल नोएडा होने की वजह से मामले की जांच नोएडा भेजी। सेक्टर 20 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपी राहुल की तलाश कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *