बाल नाट्य महोत्सव जीवित करेगा रामनगर के रंकर्मियो का पुराना इतिहास – पांच जनवरी से सात जनवरी तक चलेंगे नाट्य महोत्सव।

उधम सिंह राठौर प्रधान सम्पादक

 

 

रामनगर। कभी पूरे देश मे रंगमंच के रूप में अपनी पहचान बना चुका रामनगर को अब हाशिये से उभारने का काम करेगा बाल रंग नाट्य महोत्सव। बतादे की पहले रामनगर में अखिल भारतीय स्तर पर यहाँ नाट्य प्रतियोगिता हुआ करती थी। तब रामनगर की पहचान कार्बेट पार्क से नही बल्कि रंगमंच के शहर के रूप में हुआ करती थी। लेकिन भौतिक संसाधनों के संकलन की आवश्यकता, समयाभाव और मोबाइल युग की ओर सभी वर्गों का रूझान इस विधा को हाशिए पर ले आया है।सभी आयु वर्ग के व्यक्तियों को रंगमंच की विधा से पुनः रूबरू करवाने और नाट्य विधा को शहर में पुनर्जीवित करने हेतु सुप्रसिद्ध शिक्षक, नाट्य रंगकर्मी एवं नाट्य महोत्सव के पुरोधा रहे स्वर्गीय केबी लाल श्रीवास्तव की जन्मतिथि पर तीन दिवसीय “बाल रंग नाट्य महोत्सव ” का आयोजन दिनांक 5-6-7 जनवरी 2023 को पं नारायण दत्त तिवारी प्रेक्षागृह, गैस गोदाम रोड, रामनगर में किया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर रिसॉर्ट मामला: युवती की शिकायत पर दो कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू।

 

 

 

इस नाट्य महोत्सव में माध्यमिक/इंटर विद्यालय स्तर की एक नाटक प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें 11 टीमें अपनी प्रस्तुति देंगी । विद्यालयों की प्रस्तुति के आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर चयन होगा, प्रस्तुति एवं प्रदर्शन के अनुरूप ही 12 व्यक्तिगत प्रदर्शन पुरूस्कार भी दिए जायेंगे । इस क्रम में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री, सहअभिनेता, सहअभिनेत्री, निर्देशक, संगीत, प्रकाश, मेकअप, सेट डिज़ाइन, हास्य अभिनेता, पोषक एवं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम के पुरूस्कार दिए जायेंगे। इंसेट नामचीन रंगकर्मी करेंगे शुभारम्भ स्वर्गीय केबीएल. श्रीवास्तव मेमोरियल सोसाइटी द्वारा पत्रकार वार्ता में बताया गया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी नादिरा ज़हीर बब्बर (एकजुट थिएटर, मुंबई ) एवं ज़हूर आलम (युगमंच, नैनीताल) की उपस्थिति में होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

 

सात जनवरी को एकजुट थिएटर मुंबई की प्रस्तुति “जी जैसी आपकी मर्ज़ी ” नाटक से इसका समापन किया जाएगा। इसके उपरांत अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता पर भी विचार किया जाएगा।इस दौरान सलिल गुप्ता, प्रणय श्रीवास्तव, डॉ नलिनी श्रीवास्तव, पंकज कौशिक, प्रसून श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव मौजूद रहे।