पुलिस का ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान जारी, 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलभट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शादाब हुसैन – सवाददाता

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिह नगर महोदय द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्र्पुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा को ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । थानाध्यक्ष पुलभट्टा और उनकी टीम द्वारा ड्रग्स के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए । दिनांक 25/12/2022 को चैकिंग के दौरान फ्लाईओवर पुलभट्टा कट पर अभियुक्त फईम पुत्र शकील उम्र 36 2- वसीम पुत्र शमीम अहमद उम्र 22 वर्ष 3- आसिफ पुत्र असलम उम्र 25 वर्ष निवासीगण वार्ड न-18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया गया था जिनके कब्जे से 30.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

 

बरामदा स्मैंक के सम्बन्ध में अभियुक्त फईम उर्फ मुल्ला पुत्र शकील कुरैशी निवासी सुभाष कालोनी वार्ड न-14 रूद्पुर हाल निवासी सिरौलीकला पुलभट्टा द्वारा बताया गया था कि स्मैक यूसूफ कुरैशी पुत्र इब्राहिम नि0 चारबीघा सिरौलीकला से बेचने को लेकर आया था । बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्त युसूफ उपरोक्त के विरुद्ध FIR N0-202/2022 U/S 8/21/29/60 NDPS ACT का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को मान0 न्यायालय में पेश करने के उपरान्त न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। फरार अभियुक्त युसुफ पुत्र इब्राहिम निवासी वार्डनम्बर 18 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जनपद उधमसिहनगर जो थाना पुलभट्टा का हिस्ट्रीसीटर अपराधी है उक्त घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदल रहा था श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिहनगर के द्वारा अभियुक्त युसूफ उपरोक्त के विरुद्ध 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

उक्त इनामी अपराधी की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सितारंगज महोदय द्वारा एक टीम गठित की गयी उक्त टीम द्वारा दिनांक 31/12/2022 को अभियुक्त यूसूफ उपरोक्त को वार्ड नम्बर 20 सिरौलीकला में मेंबर वाली गयी से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 220 पाउच बरामद; आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

 

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस टीम की इस कार्यवाही पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा प्रसंसा की गयी है । माह दिसम्बर में पुलभट्टा पुलिस द्वारा अब तक 04 ईनामी अपराधी जिसमें दो इनामी अपराधी 20 -20 हजार व दो ईनामी अपराधी 25-25 हजार के गिरफ्तार किये जा चुके है।