झोलाछाप चिकित्सको के यहां पड़े छापे दो लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर।स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशासन के साथ झोलाछाप चिकित्सको के खिलाफ अचानक छापा मार अभियान चलाया गया। जिस कारण झोला छाप चिकित्सको में हड़कम्प मच गया। कई तो अपनी दुकानें बंद करते चलते बने।बुधवार को एसडीएम गौरव चटवाल, तहसीलदार बीसी पंत, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, डॉ प्रशांत कौशिक,डॉ डीके कोहली और डॉ राहुल की टीम ने झोलाछाप चिकित्सको के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में दो लोगो के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रप्रेम की लहर में सराबोर धारी, मंत्री कैड़ा की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

 

 

 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत ने दूरभाष पर कहा कि दो चिकित्सालय पर भारी अनियमितताएं मौके पर पाई गयी थी। उन्होंने बताया कि लखनपुर के एक क्लीनिक पर 10 हजार और गुल्लरघट्टी दूसरे क्लीनिक पर 50 हजार रुपए का चालान करने के साथ ही इन दोनों को अपने क्लीनिक बन्द करने के निर्देश दिये गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ।

 

 

साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर उनसे अपने कागजात दिखाने को कहा गया है । यदि कागजात सही पाए गए तो उन्हें अपनी क्लीनिक चलाने की अनुमति दी जाएगी। अन्यथा सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-रामनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, 15 मुकदमों वाला चंदन सागर घायल।

ख़बर शेयर करें -
kj
tara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *